शख्स ने एक 'पौधे' पर उगाए 1269 टमाटर, लोग बोले- ये क्या जादू है...

By: Pinki Fri, 11 Mar 2022 6:21:14

शख्स ने एक 'पौधे' पर उगाए 1269 टमाटर, लोग बोले- ये क्या जादू है...

कोरोना काल में क्वारंटाइन के समय में लोगों ने तरह-तरह की हॉबी डेवलेप की. कुछ ने तो अपना बिजनेस भी शुरू किया। हालांकि, एक शख्स ने इन दिनों ऐसा काम कर दिया कि उसके बारे में जानकर दुनिया हैरान है. ब्रिटेन के डगलस स्मिथ (Douglas Smith) को बागवानी का शौक था, जिसे उन्होंने क्वारंटाइन के समय में नेक्स्ट लेवल पर ले गए।

स्मिथ ने इस दौरान नवीन वृक्षारोपण विधियों (इनोवेटिव प्लांटेशन मेथड) पर काम किया, और 2021 में टमाटर का एक ऐसा पौधा उगाया, जिसके एक तने पर 839 टमाटर पैदा हुए। कुछ महीनों के अंदर उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, जब स्मिथ ने ग्रीन-हाउस में टमाटर के एक और पौधे पर 1269 टमाटर उगाए, तो 9 मार्च 2022 को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उसे नया कीर्तिमान घोषित कर दिया। वैसे तो टमाटार का पौधा 27 सितंबर, 2021 को पूरी तरह से बड़ा हो गया था। लेकिन रिकॉर्ड के सत्यापन की प्रक्रिया में कई सप्ताह लग गए।

स्मिथ ने अपनी इस उपलब्धि को ट्विटर के जरिए दुनिया के साथ साझा किया। उन्होंने लिखा- एक नया गिनीज बर्ल्ड रिकॉर्ड! यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि एक पौधे पर 1269 टमाटर उगाने के मेरे रिकॉर्ड को मान्यता मिल गई है, जिसने पिछले साल के 839 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी। ट्विटर यूजर ने स्मिथ को बधाई देते हुए लिखा कि दुनिया भर के बागवानी का शौक रखने वालों के लिए खुशी की बात है। हे भगवान!! मैं सोच भी नहीं सकता कि... इतने टमाटर। एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि यह क्या जादू है...!

ये भी पढ़े :

# VIDEO: महिला ने बनाई 'कॉटन कैंडी मैगी', देखकर लोग बोले - 'बख्स दो भाई...'

# पूरी गर्मी कोलेस्ट्रॉल को रखना चाहते है कंट्रोल में, आज से शुरू कर दे इन चीजों का सेवन

# 40 अंडे का ऑमलेट, सोशल मीडिया पर 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया ये वीडियो

# Shocking: इस इंसान की जीभ पर उगे बाल..., वजह कर देगी आपको हैरान

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com